अलका लांबा Congress की उम्मीदवार, चौथी बार लड़ेंगी चुनाव

Congress ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा। लांबा को आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। एआईसीसी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधान सभा के आगामी आम चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

भाजपा का Congress पर तंज: ‘सिर्फ़ चार अध्याय का इतिहास’

इससे पहले Congress ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी जिसमें एक प्रमुख नाम दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी का है जिन्हें जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया गया है। ये दोनों नेता आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button