Manipur राइफल्स का जवान मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Manipur राइफल्स के एक जवान को काकचिंग जिले में लाखों रुपये के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि गिरफ्तार जवान 1 Manipur राइफल्स का राइफलमैन है और वह सीआईडी से संबद्ध था। उसे खोंगजोम चौकी पर तैनात किया गया था। सिंह ने कहा, मैं आरोपी जवान की गिरफ्तारी के त्वरित प्रयास के लिए सीडीओ-काकचिंग टीम की सराहना करता हूं। अभियान के दौरान लगभग 10.2 किलोग्राम संदिग्ध डब्ल्यूवाई की गोलियां जब्त की गईं।




