मणिपुर के चुराचांदपुर में तनाव, PM Modi का कटआउट फाड़ने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
मणिपुर के चुराचांदपुर में पीएम मोदी के दौरे के लिए लगे बैनर फाड़े जाने के विरोध में युवकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया था जिनमें से दो को बाद में रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर पथराव किया।
11 सितंबर की रात, पियर्सनमुन और फिलियन बाजार में लगाए गए कई बैनर और कटआउट तोड़ दिए गए। इस घटना के बाद, कई युवकों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद सभी को रिहा कर दिया गया, जबकि दो युवकों को हिरासत में रखा गया है।




