सुखबीर ने 10 रुपये में ली शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता

बठिंडा: शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुक्तसर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ‘कर्मभूमि’ बादल गांव में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुखबीर ने बादल गांव में दस रुपये नकद जमा करने के बाद सदस्यता पर्ची प्राप्त की है। राज्य भर में मेंबरशीप अभियान के दौरान मोहाली, पटियाला, संगरूर और फरीदकोट के अलावा अन्य स्थानों पर भी पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता के लिए दस रुपये जमा करके फार्म भरे। इस अवसर पर सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल कार्यालय में पार्टी के आदेशों का पालन करेंगे। तदनुसार, उन्होंने सदस्यता ग्रहण करके अपना सदस्यता फॉर्म भर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अकाली दल पार्टी के आदेशों का पालन करेगा।

Related Articles

Back to top button