Ambedkar Controversy: पश्चिम बंगाल में माकपा का विरोध तेज

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बीआर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी Ambedkar Controversy के खिलाफ पूरे पश्चिम बंगाल में अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेगी।
माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की दो-दिवसीय प्रदेश समिति की बैठक में पड़ोसी देश और अन्य सभी जगहों पर अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि माकपा कार्यकर्ता और उसके अग्रणी संगठनों के सदस्य शाह की टिप्पणियों के खिलाफ पूरे राज्य में प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे सामाजिक मोर्चों ने पहले ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसे और तेज किया जाएगा।’’

Related Articles

Back to top button