Crime News: अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को मात्र 2 घण्टे में पकड़ा, अपहृत बालक सकुशल दस्तयाब

The accused who carried out the kidnapping incident were caught in just 2 hours, the kidnapped child was recovered safely

जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के कनाड़ावास गांव से एक बालक को फॉर्च्यूनर गाड़ी में अपहरण करने के मामले में जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 2 घंटे में ही तीन आरोपियों रणवीर जाट पुत्र तेजाराम बेरड़ (26) व कालू उर्फ ​​चेतनाराम जाट पुत्र हंसराज बेरड़ (24) निवासी मलकासर थाना भानीपुरा व कैलाश कुमार जाट पुत्र मांगीलाल सारण (25) निवासी रंगाईसर थाना सरदारशहर चूरू को गिरफ्तार कर अपहृत बालक को सकुशल मुक्त कराया।

एसपी जय यादव ने बताया कि गुरुवार देर रात को सूचना मिली कि थाना भालेरी क्षेत्र के कनाड़ावास गांव में एक बालक को फॉर्च्यूनर गाड़ी में उसके घर से 3-4 बालक ले गए। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के सुपरविजन में थाना भालेरी से किशोरी लाल, सीओ रोहित सांखला व थानाधिकारी जगदीश सिंह की टीम गठित कर तत्काल तलाश शुरू की गई तथा पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई गई। तकनीकी आधार पर पुलिस को बालक के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

जिस पर थाना भालेरी की टीमों ने थाना भानीपुरा पुलिस टीम की मदद से अपहरणकर्ता रणवीर बेरड़, कैलाश कुमार सारण व कालू उर्फ ​​चेतना राम बेरड़ को गिरफ्तार कर घटना के मात्र 2 घंटे के अंदर ही अपहृत बालक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ में जुटी हुई है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने व अपहृत बालक को बरामद करने वाली टीम में थानाधिकारी भालेरी जगदीश सिंह, थानाधिकारी भानीपुरा राय सिंह के साथ थाना भालेरी से हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, धर्मपाल, भीमा राम, भवानी सिंह, श्रवण कुमार व साइबर सेल से हेड कांस्टेबल भागीरथ राम शामिल रहे।

Readmore: DU Meeting : डीयू अकादमिक परिषद की 1021वीं बैठक आयोजित

Related Articles

Back to top button