DU Meeting : डीयू अकादमिक परिषद की 1021वीं बैठक आयोजित

1021st meeting of DU Academic Council held

दिल्ली विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद (एसी) की 1021वीं बैठक का आयोजन कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार, 27 दिसंबर को विश्वविद्यालय के काउंसिल हॉल में किया गया। बैठक के आरम्भ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अकादमिक परिषद की बैठक के दौरान कुलपति ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल/ निदेशकों को निर्देश दिया कि प्रमोशन के सभी मामलों का 28 फरवरी, 2025 तक निपटान करें। हाउस में उपस्थित सभी एसी सदस्यों ने कुलपति के इस निर्णय का स्वागत किया।

बैठक के आरंभ में ज़ीरो ऑवर के दौरान परिषद के सदस्यों ने अनेकों मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने 10 अक्तूबर को हुई एसी की 1020वीं बैठक के मिनट्स पुष्टिकरण के लिए अकादमिक परिषद के समक्ष रखे और बैठकों में लिए गए निर्णयों पर ‘कार्रवाई रिपोर्ट’ प्रस्तुत की।

अकादमिक परिषद में शून्य काल के दौरान एसी सदस्यों द्वारा कॉलेजों में प्रमोशन का मुद्दा उठाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुलपति ने प्रिंसिपलों को निर्देश दिया कि प्रमोशन के सभी मामलों को 28 फरवरी, 2025 तक निपटाया जाए।

Readmore: Uttarakhand voters : नए साल में उत्तराखंड के लगभग 123250 नए मतदाता होंगे वोटर लिस्ट में शामिल

इस संबंध में कॉलेज ब्रांच की ओर से एक पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस पत्र के माध्यम से प्रिंसिपलों/ निदेशकों से अनुरोध किया गया है कि वह कॉलेज/संस्थानों में शिक्षण कर्मचारियों की पदोन्नति के सभी लंबित मामलों को संबंधित सीएएस के तहत कॉलेज/संस्थान के आईक्यूएसी के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निपटाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं तथा पूरी प्रक्रिया को 28 फरवरी, 2025 तक अवश्य पूरा करें।

हालांकि, यदि कॉलेज/संस्थान 28 फरवरी, 2025 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें उपरोक्त समय सीमा के विस्तार के लिए कुलपति से स्पष्ट अनुमोदन प्राप्त करना होगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं के एक प्रश्न पर डीयू दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. योगेश सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डीयू हेल्थ सेंटर को चार मंजिला बनाने का काम शुरू हो चुका है। वहां पर डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे के एक अस्पताल को भी इस शर्त के साथ डीयू से संबंधता दी गई है कि वह डीयू के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों को रेलवे कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।

Related Articles

Back to top button