National: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल के विकास के प्रति कटिबद्ध है

The Central Government under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi is committed to the development of West Bengal

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के ₹487 करोड़ की लागत से पैट्रापोल के यात्री टर्मिनल भवन एवं मैत्री द्वार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर, केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन, गृह मंत्रालय में सचिव सीमा प्रबंधन डॉ राजेन्द्र कुमार, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक श्री दलजीत सिंह चौधरी और LPAI के अध्यक्ष श्री आदित्य मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यात्री टर्मिनल बिल्डिंग और मैत्री द्वार का उद्घाटन, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हर क्षेत्र में नई जान फूंकने के दृष्टिकोण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आंतरिक सुरक्षा, सीमाओं की सुरक्षा और खेल-कूद सहित सभी क्षेत्रों में अनेक नई शुरूआत करने के साथ-साथ उन्हें लॉजिकल अंत तक पहुंचाकर सफलता में परिवर्तित किया है।

Related Articles

Back to top button