परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस

नई दिल्ली। अमेरिकी नौसेना ने फैसला किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा नया युद्धपोत परमाणु ऊर्जा से चलेगा। यह एक बड़ा बदलाव है, जिससे इस प्रोजेक्ट के काफी महंगा होने और तकनीकी रूप से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने की संभावना है।

यह योजना नौसेना के नवीनतम 30-वर्षीय जहाज निर्माण रोडमैप में शामिल थी, जिसे कांग्रेस को सौंपा गया था। डिस्ट्रॉयर और फ्रिगेट के विपरीत ट्रंप युद्धपोत प्रणोदन (propulsion) के लिए एक परमाणु रिएक्टर का उपयोग करेगा। नौसेना के अनुसार, इससे यह जहाज और अधिक दूरी तय कर सकेगा, तेजी से आगे बढ़ सकेगा और अधिक उन्नत हथियार प्रणालियों को सहायता प्रदान कर सकेगा।

Related Articles

Back to top button