तिरुपति लड्डू विवाद पर बोले बाबा बागेश्वर, अगर ये सत्य तो दोषियो को हो फांसी की सजा

Baba Bageshwar spoke on Tirupati Laddu controversy, if this is true then the culprits should be hanged

छतरपुर, 21 सितम्बर (वेब ​​वार्ता)। तिरुपति मंदिर प्रसादम विवाद पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इसे सनातनियों के खिलाफ साजिश बताया और कहा कि भारत के सनातनियों के धर्म को भ्रष्ट करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। धीरेंद्र शास्त्री ने आंध्र प्रदेश सरकार से सख्त से सख्त कानून बनाने और दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मोटे घी से बने लड्डू बांटे गए। अगर यह सूचना सही है तो यह बहुत बड़ा अपराध है, निश्चित रूप से भारत के सनातनियों के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रची गई है। इस प्रकार का कृत्य करके भारत के सनातनियों के धर्म को भ्रष्ट करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हम चाहेंगे कि वहां की सरकार सख्त से सख्त कानून बनाए और दोषियों को मौत की सजा दे। भगवान के प्रसाद में अगर चर्बी या मछली के तेल का इस्तेमाल किया गया है तो भारत में इससे बड़ा दुर्भाग्य और कोई नहीं हो सकता।

Related Articles

Back to top button