Delhi: करोल बाग में इमारत गिरने का हादसा दुखद

The accident of building collapse in Karol Bagh is sad

नई दिल्ली, 18 सितंबर (वेब ​​वार्ता)। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी ने करोल बाग इलाके में मकान गिरने की घटना को दुखद बताया है और पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। सुश्री आतिशी ने ट्विटर पर कहा, “करोल बाग इलाके में मकान गिरने की यह दुर्घटना बेहद दुखद है।मैंने जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए, अगर कोई घायल हुआ है तो उसका इलाज कराया जाए और इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाए। मैंने दुर्घटना के संबंध में नगर निगम के मेयर से भी बात की है।” उन्होंने कहा, “इस साल बारिश काफी हुई है, मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करती हूं कि अगर निर्माण से जुड़ी किसी दुर्घटना की आशंका है तो तुरंत प्रशासन और निगम को सूचित करें, सरकार तुरंत आपकी मदद करेगी।” गौरतलब है कि करोल बाग इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिर गया और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button