Delhi: सीएम आतिशी ने सुंदर नगरी में जाकर मृतक मनीष के परिवार से मुलाकात की
CM Atishi went to Sundar Nagari and met the family of deceased Manish
दिल्ली में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और भाजपा शासित केंद्र सरकार जिसके अंतर्गत दिल्ली की लॉ एंड ऑर्डर व सुरक्षा व्यवस्था आती है, वो कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। तभी अपराधियों का मनोबल इतना ज़्यादा बढ़ा हुआ है कि, पिछले दिनों सुंदर नगरी में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने सुंदर नगरी में जाकर मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही दिल्ली सरकार की ओर से मृतक के परिवार की 10 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी। इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि, “भाजपा शासित केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ़ एक काम है – दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को संभालना; लेकिन वो इसमें पूरी तरह से फेल है।दिल्ली में सरेआम गोलियाँ चलना, उगाही, मर्डर रोजमर्रा की बात हो गई है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रैलियों में व्यस्त है।”उन्होंने कहा कि, “गृहमंत्री राजनीति करने के बजाय दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को सम्भालने की अपनी जिम्मेदारी निभाए, उनकी नाकामी से दिल्ली क्राइम कैपिटल बन चुकी है। दिल्ली में गुंडागर्दी करने वालों में कोई भी डर नहीं बचा है; उन्हें लगता है कि, वो खुलेआम अपराध कर सकते और पुलिस कुछ नहीं करेगी। इसलिए आज देश की राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था 1990 के मुंबई अंडरवर्ल्ड जैसी हो गई है, जहां गैंगस्टर्स का राज था।”सीएम आतिशी ने कहा कि, “सुंदर नगरी में एक युवक की जान इसलिए गई क्योंकि दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था बदहाल हो गई है। ये बहुत दुखद बात है कि देश की राजधानी में रोज ऐसी घटनाएं हो रही है। कभी राजौरी गार्डन में गोलियाँ चलने की घटना सुनने को मिलती है तो कभी नांगलोई में ड्यूटी पर पुलिस वाले की जान चली जाती है। कभी शोरूम के बाहर गोलियाँ चलती है तो कभी वेलकम इलाक़े में 14 राउंड गोलियां चलने की ख़बर आती है।”




