Crime: चित्तौड़गढ़ में गंगरार थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई जंगल मे छोड़ कर भागे क्रेटा कार से 326.22 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद

Gangarar police station in Chittorgarh took a big action against illegal drugs. 326.22 kg of illegal opium poppy powder recovered from a Creta car abandoned in the jungle.

जयपुर/चित्तौड़गढ़, 28 अगस्त। चित्तौड़गढ़ में गंगरार थाना पुलिस ने त्रेष्टा के जंगल से एक क्रेटा कार में भरा 326 किलो 22 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने उसका पीछा करते हुए क्रेटा कार से उक्त डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए मौके से एक क्रेटा कार, एक पिकअप, एक देशी पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह जैतावत के निर्देशन व डीएसपी गंगरार रामेश्वरलाल के सुपरविजन में एनडीपीएस एक्ट मामले में आरोपियों की तलाश में थानाधिकारी गंगरार फूलचंद टेलर के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल युवराज सिंह व थाना साडास के कांस्टेबल जगदीश ने आरोपी शोभालाल बलाई निवासी त्रेष्टा के निवास पर दबिश दी। वहां से आरोपी शोभालाल मौका पाकर मकान की छत से कूदकर अपने कुएं की तरफ भाग गया।

जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित शोभालाल के कुएं के अंदर से एक सफेद रंग की क्रेटा कार व एक पिकअप तेज गति से निकली। दोनों वाहन संदिग्ध होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर तलाश की, लेकिन जंगल होने के कारण दोनों वाहनों के चालक भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी फूलचंद अपनी टीम के साथ जंगल तालाब पेटा पहुंचे तथा दोनों वाहनों को छोड़कर भागे आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। जब उक्त क्रेटा कार व पिकअप की नियमानुसार तलाशी ली गई तो क्रेटा कार से 16 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों व एक कपड़े के थैले में 326.22 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व एक देशी पिस्तौल मय चार जिंदा कारतूस जब्त किए गए। इस मामले में शोभालाल पुत्र नंदलाल बलाई निवासी त्रेष्टा को नामजद कर गंगरार थाने में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button