दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले 12 लाख से ज्यादा वाहनों के चालान, सख्ती से कराया जा रहा बीएस-VI नियमों का पालन

दिल्ली सरकार का दावा है कि 2025 में दिल्ली की हवा 2020 के बाद सबसे साफ रही है। पर्यावरण मंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जैसे धूल नियंत्रण, एंटी-स्माग गन का उपयोग और कचरा प्रबंधन। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए ‘पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं’ नीति लागू की गई है, जिसके तहत 12 लाख से अधिक वाहनों के चालान काटे गए हैं।

उन्होंने कहा, “सत्ता में आने के साथ ही सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए काम शुरू कर दिए थे। धूल नियंत्रण, वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण रोकने और कचरा प्रबंधन पर एक साथ काम किया गया। धूल नियंत्रण के लिए सड़कों पर मशीनों से सफाई बढ़ाई गई, 405 एंटी-स्मॉग गन लगाई गई। व्यस्त इलाकों में पानी का छिड़काव हुआ और निर्माण स्थलों पर कठोर नियम लागू किए गए। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।”

 

Related Articles

Back to top button