Horoscope: 16 जनवरी 2024 पौष शुक्ल षष्ठी मंगलवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
16 January 2024 Paush Shukla Shashthi Tuesday with daily horoscope and auspicious time

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
षष्ठी तिथि रात्रि 23 बजकर 59 मिनट तक उपरांत सप्तमी रहेगी।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 04 बजकर 38 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।
परिघ योग रात्रि 20 बजकर 00 मिनट तक उपरांत शिव योग रहेगा।
कौलव करण मध्याह्न 13 बजकर 06 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।
01 जनवरी से 31 जनवरी तक के व्रत एवं त्योहार
16 मंगलवार- माघ बिहु, स्कंद षष्ठी
17 बुधवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती
18 गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी, शाकम्भरी उत्सव आरंभ
21 रविवार – पौष पुत्रदा एकादशी
22 सोमवार- कूर्म द्वादशी
23 मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत, शाकम्भरी पूर्णिमा
26 शुक्रवार- गणतंत्र दिवस, माघ प्रारंभ
29 सोमवार- संकष्टी चतुर्थी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
अमृत 09 बजकर 57 मिनट से 11 बजकर 16 मिनट तक
शुभ 11 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।
चर 12 बजकर 36 मिनट से 13 बजकर 56 मिनट तक
लाभ 15 बजकर 15 मिनट से 16 बजकर 35 मिनट तक।
मेष- आंशिक बाधांए स्वतः दूर होंगी। सक्रियता बढ़ाएं परिस्थितियों में तेज सकारात्मक बदलाव संभव है। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।
वृष- आवश्यक कार्यों को समय से पहले पूरा करने का प्रयास करें। ढिलाई और लापरवाही से योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। समय सामान्य से शुभ फलकारक। परिजनों की बात ध्यान से सुनें।
मिथुन- स्वयं पर भरोसा रखें। योजनाओं में गति आएगी। परिस्थतियां तेजी से सकारात्मक होंगी। दाम्पत्य में सहजता एवं सामंजस्य बढ़ेगा। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। विद्यार्थी अच्छा करेंगे।
कर्क- महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखाएं। आर्थिक मामलों को प्राथमिकता पर रखें। परिजनों से सामंजस्य बनाकर चलें। बड़ों को असहज कर सकते हैं। दिन सामान्य शुभ। जिद से बचें।
सिंह- साहस पराक्रम और अनुशासन में वृद्धि होगी। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। तार्किक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। समझदारी से सभी को प्रभावित करेंगे। मित्रों से भेंट होगी।
कन्या- बड़ा दिल रखें। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करने का प्रयास करें। संपर्क एवं संबंध पक्ष बेहतर बना रहेगा। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। जल्दबाजी से बचें।
तुला- प्रभावशीलता एवं सक्रियता बढ़ेगी। उत्साहित रहेंगे और रखेंगे। सामाजिकता को बल मिलेगा। अपनों का साथ साहस और निर्णय क्षमता बढ़ाएगा। निसंकोच आगे बढ़ें।
वृश्चिक- प्रयासों के परिणाम सकारात्मक बने रहेंगे। उत्साह एवं हर्ष में वृद्धि होगी। रहन सहन संवार पर रहेगा। खुशियों को साझा करने के अवसर बनेंगे। दिन उत्तम फलकारक।
धनु- सक्रियता समझ और संवेदनशीलता को बल मिलेगा। सृजन एवं स्मरण शक्ति बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करेंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। दिन लाभकारक।
मकर- लाभ के अवसर बनें रहेंगे। जिम्मेदारियों का निवर्हन मनोयोग से करेंगे। चहुंओर से प्रशंसा मिलेगी। प्रस्तावों एवं प्रयासों को समर्थन मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्रता करें।
कुंभ- भाग्य की प्रबलता से लाभ के नवीन अवसर बनेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन से धन और मान अर्जित करेंगे। धर्म मनारंजन में रुचि रहेगी। संकल्पों को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मीन- सबको साथ लेकर चलने में सफल होंगे। कामकाज में सहजता शुभता बनी रहेगी। आवश्यक कार्यों में शीघ्रता करें। सेहत के मामलों में लापरवाही से बचें। दिन शुभकारक।
पँ. हरीश शर्मा
*”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*,
*संयुक्त राज्य अमेरिका*
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095