Horoscope: 13 अक्टूबर 2023 अश्विन कृष्ण चतुर्दशी शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
13 October 2023 Ashwin Krishna Chaturdashi Friday with daily horoscope and auspicious time

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।
चतुर्दशी तिथि रात्रि 21 बजकर 53 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि रहेगी।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 14 बजकर 11 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र रहेगा।
ब्रह्म योग प्रातः 10 बजकर 04 मिनट तक उपरांत एंद्र योग रहेगा।
विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 57 मिनिट तक उपरांत शकुन करण रहेगा।
01 अक्तूबर से 31 अक्टूबर के व्रत एवं त्योहार
14 अक्टूबर : सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
15 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती
18 अक्टूबर: तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर: उपांग ललिता व्रत
20 अक्टूबर: सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
21 अक्टूबर: सरस्वती पूजन
22 अक्टूबर: सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर: महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
24 अक्टूबर: नवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, बुद्ध जयंती
25 अक्तूबर: पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर: प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
28 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर: कार्तिक मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 06 बजकर 25 मिनट से 07 बजकर 52 मिनट
लाभ 07 बजकर 52 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक।
अमृत 09 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।
शुभ 12 बजकर 13 मिनट से 13 बजकर 40 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
मेष: शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का निरंतर सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृषभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक कष्ट के प्रति सचेत रहें। कोई जोखिम न उठाएं।
मिथुन: बुध के अस्त होने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मामलों में कतई जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कर्क: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संबंध मधुर होंगे।
कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंध मधुर होंगे।
धनु: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। कुछ पारिवारिक एवं कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।
मीन: बुध के अस्त होने से कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।