Horosocpe: 28 अक्टूबर 2023 अश्विन शुक्ल पूर्णिमा शनिवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

28 October 2023 Ashwin Shukla Purnima Saturday with daily horoscope and auspicious time.

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 22 मिनट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
पूर्णिमा तिथि रात्रि 01 बजकर 55 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।
रेवती नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
वज्र योग रात्रि 22 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
विष्टि करण मध्याह्न 15 बजकर 05 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
01 अक्तूबर से 31 अक्टूबर के व्रत एवं त्योहार
28 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर: कार्तिक मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 57 मिनट से 09 बजकर 22 मिनट
चर 12 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 34 मिनट तक।
लाभ 13 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 58 मिनट तक।
अमृत 14 बजकर 58 मिनट से 16 बजकर 23 मिनट तक।
मेष– खर्च और निवेश की अधिकता रह सकती है। साझेदारियों में सामंजस्य पर जोर दें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
वृष– करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। लाभ की अच्छी संभावना बनी हुई है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। दिन हितकर।
मिथुन– परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। पद प्रतिष्ठा एवं पैतृक मामलों को बल मिलेगा। सभी का साथ पाने में सफल होंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे। दिन उत्तम।
कर्क– भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। घर और बाहर के मामलों में सामंजस्य रखें। अपनों की बातों को अनसुना न करें। आस्था और आत्मविश्वास बढ़त पर रहेगा। दिन श्रेष्ठ।
सिंह– उचित जोखिम आंकलन के किया गया कार्य अक्सर मुश्किल में डाल देता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। संबंधों का लाभ मिलेगा। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। बंधुजन सहयोगी होंगे।
कन्या- निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य की बढ़ेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। स्थायित्व के प्रयासों को बल मिलेगा। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। वाणी-व्यवहार मधुर रखें।
तुला- पेशेवरता पर जोर रहेगा। नौकरीपेशा अधिक अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सक्रियता और समझदारी को सभी सराहेंगे। यात्रा की संभावना है। दिन शुभ फलकारक। नवीन प्रयोगों से बचें।
वृश्चिक– मित्रों में करीबी बढ़ेगी। नए लोगों से मिलना जुलना भाएगा। खर्च पर अंकुश रखें। निवेश पर जोर दे सकते हैं। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर रहेगा। दिन उत्तम।
धनु- कार्य व्यापार में लाभ की अच्छी संभावना है। विभिन्न स्त्रोतों से धनागम होगा। प्रतिभा में निखार आएगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। बड़ों की सुनें। दिन सामान्य शुभ।
मकर– संपर्क और संबंधों का लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्याें पर फोकस रह सकता है। आलस्य से बचें। वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। दिन उत्तम।
कुंभ– घर परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। भाग्य की प्रबलता से सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मीन- समझ और सामंजस्य क्षमता में वृद्धि होगी। सृजनात्मक कार्याें में रुचि लेंगे। करीबियों में पूछपरख बनी रहेगी। निजी जीवन में सुख सौख्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। दिन शुभकारक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button