Horoscope: 20 दिसंबर 2023 मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी बुधवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

20 December 2023 Margashirsha Shukla Ashtami Wednesday with daily horoscope and auspicious time.

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 24 मिनट से 13 बजकर 42 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।
अष्टमी तिथि प्रातः 11 बजकर 16 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर रात्रि 22 बजकर 58 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।
व्यतिपात योग मध्याह्न 15 बजकर 56 मिनट तक उपरांत वारियान योग रहेगा।
बव करण प्रातः 11 बजकर 16 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।
01 दिसंबर से 31 दिसंबर के व्रत एवं त्योहार
20 दिसंबर- दुर्गाष्टमी व्रत
22 दिसंबर- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
23 दिसंबर- वैकुण्ठ एकादशी
24 दिसंबर- अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत
26 दिसंबर- मार्गशीष सत्य पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती
30 दिसंबर- संकष्टी गणेश चतुर्थी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 07 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक
अमृत 08 बजकर 29 मिनट से 09 बजकर 47 मिनट तक।
शुभ 11 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक
चर 15 बजकर 00 मिनट से 16 बजकर 18 मिनट तक।
मेष- आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। लाभ के साथ व्यय भी बढ़ा हुआ रहेगा। संबंधों में मिठास बढ़ेगी। भाग्य का सहयोग मिलता रहेगा। साथी अपेक्षाओं पर खरा बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
वृष- प्रभाव बढ़ेगा। चर्चाओं में अच्छा करेंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। संपत्ति के मामले बनेंगे। घर में सुख सौख्य रहेगा। आय वृद्धि को बल मिलेगा। लापरवाही और अति विनम्रता से बचें।
मिथुन- पुण्य फलेंगे। प्रयासों में गति आएगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। सभी के सहयोग से कार्यक्षेत्र बेहतर बने रहेंगे। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कर्क- अपनों का साथ सहजता बढ़ाएगा। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। भ्रमण मनोरंजन पर जोर दे सकते हैं। आवश्यक कार्यों में गति लाएं। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। महत्वपूर्ण प्रयासों की तैयारी बढ़ाएं।
सिंह- मित्रों का साथ बना रहेगा। सहकारिता और सामाजिकता को बल मिलेगा। सफलता के नए सौपान छुएंगे। आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा करने की सोच रखें। दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन शुभ।
कन्या- विपक्षियों के प्रति कठोर बने रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में ढिलाई से बचें। बाधाओं में कमी आएगी। सपरिवार भ्रमण मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। ठगों से सावधान रहें।
तुला- मन की बातों को साझा करने में संकोच न करें। प्रियजनों से भेंट हो सकती है। डेट पर जा सकते हैं। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। संतान अच्छा करेगी। पठन पाठन में रुचि लेंगे। दिन शुभकारक।
वृश्चिक- खुशियों को कई गुना करने की क्षमता सिर्फ अपनों में होती है। उनसे सुख-दुख साझा करें। छोटी बातों को बढ़ाने से बचें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। सभी सहयोगी रहेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभकर।
धनु- सक्रियता और समझ से सभी प्रभावित होंगे। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। करीबियों की चर्चा का केंद्र बने रह सकते हैं। साथी की बातों को सुनें। दिन वाणिज्यिक रुचि बनाए रखने वाला। दिन शुभ।
मकर- कुल कुटुम्ब से करीबी बढ़ेगी। परिजनों का समर्थन और सहयोग निर्णय क्षमता बढ़ाएगा। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। संग्रह में रुचि लेंगे। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। दिखावे से बचें।
कुंभ- श्रेष्ठ समय के प्रत्येक पल का दोहन करें। भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में प्रभावी बने रहेंगे। निसंकोच आगे बढे़ं। शुभ प्रस्ताव
प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। धर्म, मनोरंजन में रुचि लेंगे।
मीन– पद प्रतिष्ठा के अनुरूप व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पेशेवर शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन उत्तम फलकारक। खानपान पर ध्यान दें। योजनानुसार आगे बढ़ें।
                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 
                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095

Related Articles

Back to top button