सावधान! पाकिस्तान के हनीट्रैप में फंस रहे भारतीय पुलिसकर्मी, पंजाब से आ चुके कई मामले; MHA ने जारी की सख्त चेतावनी

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां सोशल मीडिया पर भारतीय पुलिसकर्मियों को हनीट्रैप में फंसा रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे गंभीर खतरा मानते हुए पुलिस के लिए सख्त एसओपी जारी की है। इसमें पहचान छिपाने, अनजान लोगों से दोस्ती न करने और संदिग्ध लिंक से बचने के निर्देश हैं। कई मामलों में पाक से जुड़े हनीट्रैप नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।

इसे गंभीर खतरा मानते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पुलिस के लिए एक सख्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसपीओ) जारी किया है, जिसे ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) के जरिए सभी राज्यों में लागू किया गया।

एमएचए के अनुसार, पाकिस्तान के खुफिया ऑपरेटिव (पीआईओएस) फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, वाट्सएप, टेलीग्राम और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। ये लोग खुद को पत्रकार, रिसर्चर या रिटायर्ड अधिकारी बताकर संपर्क करते हैं। एसओपी में खास चेतावनी दी गई है कि युवा और आकर्षक महिला प्रोफाइल अक्सर हनीट्रैप का सबसे बड़ा हथियार होती हैं, जिनसे लोग जल्दी भावनात्मक जुड़ाव बना लेते हैं।

Related Articles

Back to top button