Haryana के लोगों को अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार, महज 7 दिनों के अंदर मिलेगा पानी और सीवर का कनेक्शन

चंडीगढ़। Haryana के शहर और गांवों में लोगों को अब आवेदन के सात दिन के अंदर पेयजल और सीवर कनेक्शन मिल जाएगा। तीन दिन में पानी और सीवर के डुप्लीकेट बिल मिल जाएंगे। प्रदेश सरकार Haryana ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की चार सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम में शामिल करते हुए समयबद्ध सेवाओं के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
मुख्य सचिव ने आदेश किए जारी
मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पानी के रिसाव या पाइप से अतिरिक्त पानी बहने और सीवरेज में रुकावट या मैन होल ओवरफ्लो होने की समस्या से सात दिन में निजात मिलेगी।

Related Articles

Back to top button