Horoscope: 07 नवंबर 2023 कार्तिक कृष्ण दशमी मंगलवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
07 November 2023 Kartik Krishna Dashami Tuesday with daily horoscope and auspicious time

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
पूर्ण रात्रि दशमी तिथि रहेगी।
मघा नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
ब्रह्म योग मध्याह्न 15 बजकर 18 मिनट तक उपरांत एंद्र योग रहेगा।
वणिज करण मध्याह्न 19 बजकर 10 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।
01 नवंबर से 30 नवंबर के व्रत एवं त्योहार
09 नवंबर – रमा एकादशी
10 नवंबर – धनतेरस, यम दीपम, प्रदोष व्रत
11 नवंबर – काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
12 नवंबर – दीवाली, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा
13 नवंबर – कार्तिक अमावस्या
14 नवंबर – गोवर्धन पूजा या अन्नकूट, भैया दूज
16 नवंबर – विनायक चतुर्थी
17 नवंबर – वृश्चिक संक्रांति
19 नवंबर – छठ पूजा
21 नवंबर – अक्षय नवमी
23 नवंबर – देवउठनी एकादशी
24 नवंबर – तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत
25 नवंबर – बैकुंठ चतुर्दशी
26 नवंबर – देव दीपावली
27 नवंबर – गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा
28 नवंबर – मार्गशीर्ष मास आरंभ
30 नवंबर – संकष्टी चतुर्थी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 09 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट
लाभ 10 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक।
अमृत 12 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 32 मिनट तक।
शुभ 14 बजकर 55 मिनट से 16 बजकर 18 मिनट तक।
मेष– सहज से आगे बढ़ते रहें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान देने से बेहतर है काम में जुटे रहें। मेहनत की तुलना में लाभ का प्रतिशत सीमित रहेगा। बड़प्पन दिखाने से बचें। दिन सामान्य फलकारक।
वृष– महत्वपूर्ण प्रयासों को गति मिलेगी। पराक्रम प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे। स्थाई मामलों में अच्छा करेंगे। भूमि भवन संबंधी मामले पक्ष में रह सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें।
मिथुन– उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। लोग आपकी बात का मान रखेंगे। सुख समृद्धि बढ़ेगी। सभी वर्गों का सहयोग मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कर्क– अवसरों को पहचानने और उन्हें पक्ष में बनाए रखने पर जोर दें। भाग्य का साथ बना रहेगा। परिजनों का भरपूर का साथ मिलेगा। धार्मिकता बढ़ी हुई रहेगी। उच्च मनोबल का लाभ मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।
सिंह– निजी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विनम्रता से काम लेंगे। अपनों का सहयोग राहत बढ़ाएगा। जल्दबाजी से बचें। कम बोलें। दिन सामान्य।
कन्या- अधिकारों के संरक्षण में सफल होंगे। लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। दाम्पत्य में स्थिरता बढ़ेगी। जीवनसाथी उम्मीद से अच्छा करेगा। साझीदारी हितकर रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा।
तुला- पेशेवर अच्छा करेंगे। ख्याति का लाभ मिलेगा। संस्कारों को महत्व देंगे। विपक्ष के प्रति नरमी से बचें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रुटीन पर अधिक जोर दें। व्यवहार में मधुरता रखें। दिन सामान्य शुभ।
वृश्चिक– अच्छाईयों को आगे बढ़ाएंगे। गलत बातों के विरोध आगे रहेंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। प्रेम और आध्यात्मिकता को बल मिलेगा। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मनोबल उच्च रखें।
धनु- बड़ी सोच का लाभ मिलेगा। अपनों के साथ और समर्थन को सम्मान दें। कामकाज सहज बना रहेगा। अनुशासन से कई परेशानियों से बच सकते हैं। दिन सामान्य फलकारक।
मकर- लाभकारक सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। करियर कारोबार में उछाल बना रह सकता है। आत्मविश्वास से प्रदर्शन संवरेगा। तेजी बनाए रखें। दिन सुख सौख्य बढ़ाने वाला।
कुंभ– उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आपसी सहमति से श्रेष्ठ निर्णयों को बल मिलेगा। सबकी सुनें मन की करें। दिन उत्तम।
मीन- लक्ष्यकेंद्रित बने रहेंगे। मेहनत पर भरोसा रखें और अनुशासन से आगे बढ़ें। संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। साहस पराक्रम से सभी को प्रभावित करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संकोच त्यागें।
पँ. हरीश शर्मा
*”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*,
*संयुक्त राज्य अमेरिका*
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095