Religion: गुरु नानक प्रकाश उत्सव पर अंतरधार्मिक वैश्विक शिखर सम्मेलन में सर्वधर्म संत एक मंच पर

Saints of all religions on one platform in the inter-religious global summit on Guru Nanak Prakash Utsav

गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर अकाल तख्त साहिब के मार्गदर्शन में आयोजित अंतरधार्मिक वैश्विक शिखर सम्मेलन के अंतर्गत जालंधर में आयोजित ‘Way to Kindness and Love’ के शुभारंभ सत्र  को अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजीअकाल तख्त साहिब से जत्थेदार रघबीर सिंह जीदमदमा साहिब से जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जीपरम पूज्य दलाई लामा के प्रतिनिधि रिमपोंचे, अखिल भारतीय  इमाम संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेर अहमद इलियासी जीइंस्टीट्यूट ऑफ हरमनी एंड पीस स्टडीस के संस्थापक डॉ एम.डी. थॉमसबहन बीके हुसैन, जालंधर के आर्च बिशप, एवं इंटरफेथ रिलेशन रोमन कैथोलिक चर्च भारत के अध्यक्ष डॉ हरमन नॉर्बर्ट ने संबोधित किया।

विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी ने विश्व को सद्भाव और एकता का संदेश दिया था, उनके आदर्श और शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं | आचार्य लोकेशजी ने कहा कि विश्व में जिस प्रकार हिंसा, युद्ध और आतंक का माहौल बढ़ता जा रहा है उसके लिए जरूरी है विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के प्रतिनिधि एक मंच पर एक साथ विश्व शांति का संदेश दें| उन्होने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की बात आज पूरा विश्व सुन रहा है, भारत युद्ध रुकवाने मे एक अहम भूमिका निभा सकता है | युद्ध समाप्त करने और शांति की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री जी को पहल करनी चाहिए |

Related Articles

Back to top button