Horoscope: 05 नवंबर 2023 कार्तिक कृष्ण अष्टमी रविवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

05 November 2023 Kartik Krishna Ashtami Sunday with daily horoscope and auspicious time

राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 18 मिनट से 17 बजकर 41 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
अष्टमी तिथि रात्रि 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
पुष्य नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 29 मिनट तक उपरांत अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
शुभ योग मध्याह्न 13 बजकर 35 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
बालव करण मध्याह्न 14 बजकर 09 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
01 नवंबर से 30 नवंबर के व्रत एवं त्योहार
05 नवंबर – अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
09 नवंबर – रमा एकादशी
10 नवंबर – धनतेरस, यम दीपम, प्रदोष व्रत
11 नवंबर – काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
12 नवंबर – दीवाली, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा
13 नवंबर – कार्तिक अमावस्या
14 नवंबर – गोवर्धन पूजा या अन्नकूट, भैया दूज
16 नवंबर – विनायक चतुर्थी
17 नवंबर – वृश्चिक संक्रांति
19 नवंबर – छठ पूजा
21 नवंबर – अक्षय नवमी
23 नवंबर – देवउठनी एकादशी
24 नवंबर – तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत
25 नवंबर – बैकुंठ चतुर्दशी
26 नवंबर – देव दीपावली
27 नवंबर – गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा
28 नवंबर – मार्गशीर्ष मास आरंभ
30 नवंबर – संकष्टी चतुर्थी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 08 बजकर 01 मिनट से 09 बजकर 24 मिनट
लाभ 09 बजकर 24 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक।
अमृत 10 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक।
शुभ 13 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 56 मिनट तक।
मेष– भाग्य से जुड़े मामले श्रेयस्कर बने रह सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक गतिविधियां बनी रहेंगी। महत्पूर्ण कार्यों को गारी मिलेगी। धनलाभ के संकेत जल्द मिलेंगे। दिन शुभता सूचक।
वृष– बेहतर वस्तुओं की खरीदारी में रूचि ले सकते हैं। मित्रों और बंधुवरों से नजदीकियां बढेंगी। साझेदारी से लाभ की संभावना है। दिन धन-लाभ के लिए बेहतर बना रहेगा।
मिथुन– अप्रत्याशित खुशियों की संभावना बनी रहेगी। खर्च की अधिकता के बावजूद खुद को खुशनुमा परिस्थितियों में अनुभव करेंगे। समय की शुभता बनी रहेगी।
कर्क– शुभ और धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। छमता से ज्यादा खर्च की योजना बना सकते हैं। बजट बनाकर खरीदी करें। मनोनुकूल परिस्थियों में जल्द बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह– बेहतर समय का अधिकाधिक लाभ उठाने पर ध्यान केन्द्रित किये रहने से अकेलेपन का एहसास भी हो सकता है। कारोबार पर निगाहें टिकाये रहें। समय शुभ-लाभ दायक है।
कन्या- सितारों की अनुकूलता पूर्ववत बनी रहेगी। करियर और करोबार में सर्वाधिक समय देंगे। त्योहारी खरीदारी करने के बारे में सोच सकते हैं। लाभ की अधिकता के संकेत हैं।
तुला- भाग्य से शुभ संकेतों की अधिकता बनी रहने से परिस्थितियां बेहतर होती नजर आएंगी। व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा और लोग आपको गंभीरता से लेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।
वृश्चिक– महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाने पर फोकस रखें। धैर्य के साथ गतिशीलता बनाये रखें। अगला सप्ताह पूर्ण शुभता के संकेत लेकर आ रहा है। भाग्य और कारोबारी मामले बनते दिखेंगे।
धनु- सपरिवार किसी बड़े आयोजन में भागीदारी करने के संकेत हैं। घर-परिवार में मंगलमय परिस्थितियां बनी रहेंगी। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। जरूरी काम में ढिलाई न करें।
मकर– जिस कारोबार में प्रयास करेंगे वही आपको लाभ के संकेत देने लगेगा। धन लाभ के लिए समय बेहतर है लेकिन आज आपका ध्यान खर्च पर रह सकता है। परिवार में शुभता बढ़ने के संकेत हैं।
कुंभ– प्रतियोगिता और शक्ति प्रदर्शन में सावधानी बरतें। भाग्य से जुड़े मामलों में लाभ का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा। परिवार में कम से कम हस्तक्षेप की नीति का अनुसरण करें।
मीन- कारोबार के लिए अपना नेटवर्क बनाने पर जोर दे सकते हैं। घरेलु मामलों में थोड़ी सी ससहजता बनी रह सकती है। व्यापारी लाभ में बने रहेंगे। अप्रत्याशित घटनाएं तंग कर सकती हैं।
                      पँ. हरीश शर्मा
                  *”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*,
                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095

Related Articles

Back to top button