Religious: दिल्ली संत महामंडल के रजत जयंती समारोह को जैन आचार्य लोकेशजी ने संबोधित किया
Jain Acharya Lokeshji addressed the silver jubilee celebrations of Delhi Sant Maha Mandal
स्वामीनारायण मंदिर अक्षरधाम में दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रजत समारोह का भव्य आयोजन महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि जी, अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रख्यात कथावाचक सुधांशुजी महाराज, देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज, महामण्डलेश्वर बालकनदास जी, आचार्य धर्मदेवजी, मंहत नवलकिशोर दासजी, स्वामी कंचन गिरि जी, स्वामी सर्वानंद जी, स्वामी कृष्ण विद्यार्थी जी एवं स्वामीनारायण परम्परा के अनेक प्रमुख संतों की पावन उपस्थिती में हुआ | इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित थे |
विश्व शांतिदूत जैनाचार्य लोकेशजी ने कहा कि सनातन धर्म कि सभी परम्पराओं के धर्माचर्यों को एकजूट होकर धर्म के संरक्षण, संवर्धन एवं भारत को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए कार्यरत रहना होगा | उन्होने कहा कि धर्माचार्यों का ज्ञान तपस्या और संकल्प सदैव से भारत वर्ष के उत्थान और विकास के लिए समर्पित रहा है | वर्तमान में विश्व कल्याण के सनातन धर्म और भारत को आगे आकार अपना योगदान देना होगा |




