Horoscope: 26 अक्टूबर 2023 अश्विन शुक्ल द्वादशी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
26 October 2023 Ashwin Shukla Dwadashi Thursday with daily horoscope and auspicious time.

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
द्वादशी तिथि प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक उपरांत त्रियोदशी तिथि रहेगी।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 27 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
ध्रुव योग प्रातः 08 बजकर 49 मिनट तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।
बालव करण प्रातः 09 बजकर 46 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
01 अक्तूबर से 31 अक्टूबर के व्रत एवं त्योहार
26 अक्टूबर: प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
28 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर: कार्तिक मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 06 बजकर 31 मिनट से 87 बजकर 56 मिनट
चर 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 35 मिनट तक।
अमृत 13 बजकर 35 मिनट से 14 बजकर 59 मिनट तक।
मेष– आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। लाभ की अच्छी संभावना है। कार्य-व्यापार उम्मीदों के अनुरूप रहेगा। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे। दिन हितकारक।
वृष– सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। सभी को साथ लेकर चलने में सफल होंगे। सराहना और समर्थन हासिल होगा। पैतृक पक्ष से लाभ संभव है। दिन उन्नतिकारक।
मिथुन– कम मेहनत में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। आस्था एवं आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में बेहतर कर दिखाएंगे। संपर्क एवं संबंधों का लाभ मिलेगा। दिन भाग्य कारक।
कर्क– घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। परिजनों का साथ और समर्थन उत्साह बढ़ाएगा। वाणी व्यवहार से अपरिचितों को भी प्रभावित करेंगे। अपनों की भावनाओं व इच्छाओं का सम्मान करें। दिन सामान्य।
सिंह– निजी जीवन में सुख सौख्य समन्वय बढ़ेगा। स्थायित्व के प्रयासों को सफलता मिलेगी। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- कुछ लोग ऐसे होते हैं जो करते तो बहुत हैं लेकिन तीखे शब्दों के प्रयोग के कारण उचित समर्थन प्राप्त नहीं कर पाते। यथासंभव मीठा बोलें। विपक्ष के प्रति कठोर रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।
तुला- प्रियजनों से भेंट खुशी बढ़ाएगी। मित्रों के लिए समय निकालेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगे। सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। कार्य व्यापार अच्छा रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
वृश्चिक– कार्य व्यापार एवं भेंट वार्ताओं में बेहतर बने रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। निवेश पर जोर दे सकते हैं। घर परिवार में प्रेम विश्वास और सामंजस्य बढ़ाने पर जोर देवें। दिन सामान्य शुभ।
धनु- लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कम प्रयास में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। संपर्क एवं संबंधों का लाभ मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।
मकर– घर परिवार में आनंदोत्सव सा बना रहेगा। परिजनों के साथ हर्षाल्लास समय बिताएंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ।
कुंभ– सहजता से सभी कार्य कर सकेंगे। अनुकूलता और सामंजस्य बढ़ेंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन भाग्य कारक।
मीन– संबंधों में विश्वास और करीबी बढ़ेगी। कला कौशल पर जोर दे सकते हैं। खर्च पर ध्यान दें। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। दिन सामान्य फलकारक। अनुशासन बनाए रखें।