Horoscope: 10 अक्टूबर 2023 अश्विन कृष्ण एकादशी मंगलवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
10 October 2023 Ashwin Krishna Ekadashi Tuesday with daily horoscope and auspicious time
राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 08 मिनट से 16 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।
एकादशी तिथि मध्याह्न 15 बजकर 11 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।
पूर्ण रात्रि मघा नक्षत्र रहेगा।
साध्य योग प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शुभ योग रहेगा।
बालव करण मध्याह्न 15 बजकर 11 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
01 अक्तूबर से 31 अक्टूबर के व्रत एवं त्योहार
10 अक्टूबर : मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी
11 अक्टूबर: प्रदोष व्रत
12 अक्टूबर: मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर : सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
15 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती
18 अक्टूबर: तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर: उपांग ललिता व्रत
20 अक्टूबर: सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
21 अक्टूबर: सरस्वती पूजन
22 अक्टूबर: सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर: महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
24 अक्टूबर: नवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, बुद्ध जयंती
25 अक्तूबर: पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर: प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
28 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर: कार्तिक मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 09 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट
लाभ 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक।
अमृत 12 बजकर 13 मिनट से 13 बजकर 41 मिनट तक।
शुभ 15 बजकर 09 मिनट से 16 बजकर 37 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ राजेगा
चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
मेष: राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी या उच्च राजनेता का सहयोग मिल सकता है। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ: नए कार्य या नौकरी की दिशा में सफलता मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सफलता का योग है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
कर्क: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन कोई ऐसी बात भी हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
कन्या: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: प्रियजन से भेंट, उच्च अधिकारी का सहयोग तथा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृश्चिक: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।
धनु: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।
मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या धर्म गुरु से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।