Horoscope: 25 अक्टूबर 2023 अश्विन शुक्ल एकादशी बुधवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
25 October 2023 Ashwin Shukla Ekadashi Wednesday with daily horoscope and auspicious time.

एकादशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।
शतभिषा नक्षत्र मध्याह्न 13 बजकर 30 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
वृद्धि योग मध्याह्न 12 बजकर 16 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।
विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
01 अक्तूबर से 31 अक्टूबर के व्रत एवं त्योहार
25 अक्तूबर: पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर: प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
28 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर: कार्तिक मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 06 बजकर 31 मिनट से 87 बजकर 56 मिनट
अमृत 07 बजकर 56 मिनट से 09 बजकर 21 मिनट तक।
शुभ 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक।
चर 15 बजकर 00 मिनट से 16 बजकर 25 मिनट तक।
मेंष– तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास करें। भाग्य की प्रबलता सभी क्षेत्रों में बेहतर कराएगी। धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा।
वृष– धैर्य, अनुशासन और निरंतरता पर जोर देने वाले का सफलता का प्रतिशत अच्छा होता है। विपक्ष स्वत: शांत होगा। दिखावे और खर्च पर नियंत्रण रखें। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य।
मिथुन– भूमि भवन के मामले बनेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। भेंटवार्ताओं में अच्छा करेंगे। प्रयासों को समर्थन मिलेगा। साझा कोशिशों में गति आएगी। तेजी बनाए रखें। बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे।
कर्क– किसी से कोई वादा किया हो तो उसे निभाने का हरसंभव प्रयास करें। जिद और विरोध की भावना से बचें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दें। दिन सामान्य से शुभ। परिजनों को प्रसन्न रखें।
सिंह– मित्रमंडली को समय देना भाएगा। बौद्धिक मामलों में बेहतर करेंगे। प्रियजन से भेंट होगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अति जोश से बचें। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- कामकाज के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। परिजनों में परस्पर प्रीति बनी रहेगी। घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। बातचीत में मितव्यता बरतें। दिन सामान्य शुभ।
तुला- शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। आलस्य से बचें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। यात्रा संभव है। दिन शुभ फलकारक।
वृश्चिक– त्यौहारी मौसम में खुशियां साझा करने में रुचि रहेगी। शानो शौकत पर जोर देंगे। परिजनों के साथ श्रेष्ठ आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण की जरूरत है। दिन उत्त्तम फलकारक।
धनु- सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। उलझनें स्वत: दूर होंगी। सुख सौख्य समृद्धि को बल मिलेगा। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मकर– रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कला-कौशल पर जोर रहेगा। पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक मामले बनेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। स्वास्थ्य संबंधी मामलों की अनदेखी से बचें।
कुंभ– लाभ के अवसरों का लाभ उठाएं। कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा। भेंटवार्ताओं में उम्मीद से अच्छा करेंगे। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। यात्रा संभव। सक्रियता बढ़ाएं।
मीन- सबका सहयोग एवं समर्थन उत्साहित रखेगा। भवन-वाहन के मामले बनेंगे। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। भेंट वार्ता के लिए समय लेकर निकलें। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। दिन उत्तम।