Horoscope: 22 अक्टूबर 2023 अश्विन शुक्ल अष्टमी रविवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

22 October 2023 Ashwin Shukla Ashtami Sunday with daily horoscope and auspicious time.

राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 27 मिनट से 17 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
अष्टमी तिथि रात्रि 20 बजकर 00 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र सायं 18 बजकर 44 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र रहेगा।
धृति योग रात्रि 21 बजकर 52 मिनट तक उपरांत शूल योग रहेगा।
विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 00 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
01 अक्तूबर से 31 अक्टूबर के व्रत एवं त्योहार
22 अक्टूबर: सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर: महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
24 अक्टूबर: नवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, बुद्ध जयंती
25 अक्तूबर: पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर: प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
28 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर: कार्तिक मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 07 बजकर 54 मिनट से 09 बजकर 20 मिनट
लाभ 09 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक।
अमृत 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक।
शुभ 13 बजकर 36 मिनट से 15 बजकर 01 मिनट तक।
मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारी का सहायोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।
कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।
सिंह: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सेदारी रहेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
कन्या: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहकर कार्य करें।
तुला: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। निजी सुख में वृद्धि होगी। किसी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें।
धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, फिर भी मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है।
कुंभ: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button