Horoscope: 13 जनवरी 2024 पौष शुक्ल द्वितीया शनिवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

13 January 2024 Paush Shukla Dwitiya Saturday with daily horoscope and auspicious time.

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 56 मिनट से 11 बजकर 16 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
द्वितीया तिथि प्रातः 11 बजकर 13 मिनट तक उपरांत तृतीया रहेगी।
श्रवण नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 50 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
वज्र योग प्रातः 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
कौलव करण प्रातः 11 बजकर 13 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।
01 जनवरी से 31 जनवरी तक के व्रत एवं त्योहार
13 शनिवार- लोहड़ी
14 रविवार- विनायक चतुर्थी
15 सोमवार- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
16 मंगलवार- माघ बिहु, स्कंद षष्ठी
17 बुधवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती
18 गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी, शाकम्भरी उत्सव आरंभ
21 रविवार – पौष पुत्रदा एकादशी
22 सोमवार- कूर्म द्वादशी
23 मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत, शाकम्भरी पूर्णिमा
26 शुक्रवार- गणतंत्र दिवस, माघ प्रारंभ
29 सोमवार- संकष्टी चतुर्थी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 08 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 56 मिनट तक
चर 12 बजकर 35 मिनट से 13 बजकर 55 मिनट तक।
लाभ 13 बजकर 55 मिनट से 15 बजकर 14 मिनट तक
अमृत 15 बजकर 14 मिनट से 16 बजकर 34 मिनट तक।
मेष: पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें।
मिथुन: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन अपने सामान की सुरक्षा करें। किसी बड़ी डील के होने की संभावना।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। समय के अनुसार निर्णय ले।
सिंह: संबंधों में मधुरता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।
कन्या: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी। यात्रा अनुभव सुखद रहेगा।
तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यापार में निवेश न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से सफलता मिलेगी।
धनु: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है।
मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतने की आवश्यकता है।
मीन: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 
                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
       

Related Articles

Back to top button