Horoscope: 07 अक्टूबर 2023 अश्विन कृष्ण नवमी शनिवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
07 October 2023 Ashwin Krishna Navami Saturday with daily horoscope and auspicious time
राहुकाल प्रातः 09 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।
अष्टमी तिथि प्रातः 08 बजकर 11 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 57 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।
शिव योग प्रातः 06 बजकर 01 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा रहेगा।
कौलव करण प्रातः 08 बजकर 11 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।
01 अक्तूबर से 31 अक्टूबर के व्रत एवं त्योहार
09 अक्टूबर: एकादशी श्राद्ध
10 अक्टूबर : मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी
11 अक्टूबर: प्रदोष व्रत
12 अक्टूबर: मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर : सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
15 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती
18 अक्टूबर: तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर: उपांग ललिता व्रत
20 अक्टूबर: सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
21 अक्टूबर: सरस्वती पूजन
22 अक्टूबर: सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर: महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
24 अक्टूबर: नवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, बुद्ध जयंती
25 अक्तूबर: पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर: प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
28 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर: कार्तिक मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 50 मिनट से 09 बजकर 18 मिनट
चर 12 बजकर 14 मिनट से 13 बजकर 42 मिनट तक।
लाभ 13 बजकर 42 मिनट से 13 बजकर 10 मिनट तक।
अमृत 15 बजकर 10 मिनट से 16 बजकर 39 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर सायं 17 बजकर 18 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा मिथुन राशि पर सायं 17 बजकर 18 मिनट तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
मेष– व्यापारिक मामलों में पक्ष मजबूत होगा। अनुभवी लोगों की सलाह से परेशानी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव पड़ेगा। व्यापारिक मामलों के लिए दिन ठीक है।
वृष -अनजान व्यक्तियों से मदद प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सहयोग करेंगे। शासन की ओर से पक्ष मजबूत होगा दिन अच्छा है।
मिथुन -कार्य पद्धति को बदलने से लाभ होगा। मनचाहा काम मिलने से मन खुश रहेगा। कारोबारी मामलों में धन की अनदेखी ना करें दिन अच्छा है।
कर्क – मनमुटाव दूर होगा रुका हुआ धन प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें विवाद हल होंगे।
आज आपको सहयोग विलंब से मिलेगा दिन ठीक है।
सिंह – पहले स्वयं निजी कार्यो को पूरा करें। हो सकता है आज आप को सिफारिश की जरूरत पड़े। सुविधाएं नहीं मिलने से मन में खिन्नता होगी।
कन्या – बढ़ता हुआ प्रभाव नए कार्यक्षेत्र दिलाएगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें झूठे आरोप से दूर रहें। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें दिन सामान्य है।
तुला – अच्छे काम की शुरुआत का समय है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है दिन ठीक है।
वृश्चिक – कार्यक्रम सामान्य पर मध्य में अच्छा हो जाएगा। कार्य क्षेत्र का वर्चस्व बना रहेगा कामों में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। नए लोगों का संपर्क लाभदायक रहेगा।
धनु -विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। व्यापारी कार्य व्यापार सोच समझकर करें। आज के दिन का लाभ ठीक है।
मकर – जोखिम के कार्यों से बचें। कोई भी विवादित बयान कानूनी मामलों में अनुकूल कार्य होने से प्रसन्नता होगी।
कुंभ -अपनी जिद में अपना नुकसान स्वयं कर सकते हैं। इसलिए ज्यादा जिद ना करें। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बनाने में सफल होंगे कुछ लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।
मीन – मन की दुविधा दूर होगी रूका हुआ कार्य आपके संपर्कों के सहायता से पूरा हो जाएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज तनाव मुक्त करने वाला दिन है अच्छा रहेगा।