फतेहपुर सीकरी में लाइट एंड साउंड शो शुरू: 9.26 करोड़ की लागत, 22 मिनट में दिखेगा ऐतिहासिक सफर

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया उद्घाटन, अब रात में भी देख सकेंगे स्मारक का इतिहास

फतेहपुर सीकरी में लाइट एंड साउंड शो शुरू: 9.26 करोड़ की लागत, 22 मिनट में दिखेगा ऐतिहासिक सफर

आगरा, 28 नवंबर। आगरा के विश्व प्रसिद्ध फतेहपुर सीकरी स्मारक में शुक्रवार देर शाम से लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत हो गई। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने यमुना किनारे स्थित काली माता मंदिर के 278.11 लाख रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत करीब 9 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से यह शो तैयार किया गया है। इसके लिए दीवान-ए-आम में आधुनिक लाइटिंग, ऑडियो सिस्टम, थ्री-डी मैपिंग और प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। करीब 22 मिनट के शो में रंगीन रोशनी और ध्वनि के जरिए फतेहपुर सीकरी का इतिहास दिखाया जाएगा, जिसमें बीर छबीली टीला की खुदाई के आधार पर अकबर के राजधानी बनाने से पहले की स्थिति भी शामिल है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि अब पर्यटक रात में भी स्मारक के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को देख सकेंगे। स्मारक परिसर में पाथवे इल्यूमिनेशन की सुविधा भी शुरू की गई है। इससे आगरा में रात्रिकालीन पर्यटन बढ़ेगा, पर्यटकों के ठहरने की अवधि बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मंत्री ने बताया कि आगरा में अब तक 442 करोड़ रुपये की लागत से 70 पर्यटन परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#फतेहपुरसीकरी #आगरा #लाइटएंडसाउंडशो #यूपीपर्यटन #जयवीरसिंह

Related Articles

Back to top button