केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया की अश्लील हरकत, मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर

पुणे। देश के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल को अपने किए पर कोई पछतावा नजर नहीं आ रहा है और उसके कई रूप सामने आ रहे हैं। इसकी एक बानगी उस वक्त देखने को मिली जब उसने अश्लील हरकत करते हुए ऑन कैमरा मीडियाकर्मियों को मिडिल फिंगर दिखाई।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने एक्स पर 17 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सिया पुणे में अपने मार्केट यार्ड वाले घर से बाहर निकलती हुई दिखी जहां पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। काली टी-शर्ट पहने और चेहरे पर प्रिंटेड स्कार्फ लपेटे हुए सिया ने अपनी फुटेज लेने की कोशिश कर रहे मीडिया की ओर देखा और उन्हें मिडिल फिंगर दिखाई।

 

Related Articles

Back to top button