पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची से की मुलाकात, राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत
नई दिल्ली। भारत दौरे पर आईं जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। जापानी प्रधानमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। स्वागत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री से अपने कैबिनेट सहयोगियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का परिचय कराया।
गुरुवार को तकाईची के नई दिल्ली पहुंचने पर जापान ने भारत आने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। एक्स पर एक पोस्ट में जापानी कैबिनेट के पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर ने कहा, “आपके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हमारा तहे दिल से शुक्रिया। हम भारत आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं!” इससे पहले बुधवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने तकाईची के पहुंचने पर उनका स्वागत किया।





