सिक्किम से ISIS से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, फारेंसिक जांच में कई डिजिटल साक्ष्य सामने आए
गंगटोक। दिल्ली पुलिस ने गंगटोक से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम मोहम्मद अर्जू है। गंगटोक सदर थाना पुलिस के सहयोग से उसे नामनांग से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्रुप ऑफ इस्लामिक मेंबर्स नामक इंस्टाग्राम समूह का इस्तेमाल कथित तौर पर आतंकी विचारधारा फैलाने, नए सदस्यों की भर्ती करने और इस्लामिक स्टेट से जुड़े प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा था। आरोपित इसी ग्रुप से जुड़ा पाया गया है।





