संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने की संभावना, कई अहम विधेयक पेश करेगी सरकार
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने की संभावना है और इसके तीन सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति को अभी इस पर अंतिम निर्णय लेना है।
आमतौर पर मानसून और शीतकालीन सत्रों में 20 बैठकें होती हैं और ये चार सप्ताह तक चलते हैं। लेकिन कम अवधि वाले सत्रों के उदाहरण भी रहे हैं। इस मानसून सत्र की शुरुआत बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद हो रही है। इस सत्र में तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में हुई बगावत का असर भी देखने को मिलेगा।





