आयरलैंड के खिलाफ भारत की पहली हार से हाहाकार, टीम इंडिया की नैया डुबोने वाले 5 ‘विलेन’ कौन?
नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शुक्रवार को पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी भारतीय टीम को आयरलैंड के हाथों 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आयरलैंड ने भारत को हराया हो। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान आयरलैंड ने 182 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 148 रन पर सिमट गई। भारत की हार के कारण 5 प्लेयर रहे।
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर रन लुटाए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 14.20 की इकोनॉमी से 57 रन लुटाए। इस दौरान उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। उन्होंने 17वें ओवर में 27 रन खर्च किए। T20 इंटरनेशनल में आयरलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध का 27 रन वाला ओवर सबसे महंगा ओवर है।





