गाजियाबाद में बुजुर्ग को 8 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, फर्जी जज बनकर फंसाया और ठग लिए 2 करोड़ से अधिक

गाजियाबाद। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगों ने रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग से 2.19 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली।

ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का डर दिखाकर वीडियो कॉल पर 8 घंटे डिजिटल अरेस्ट करके रखा। एक ठग ने खुद को न्यायाधीश बताकर पीड़ित को जेल जाने का डर दिखाकर डराया। करीब एक माह तक कॉल कर बुजुर्ग काे मानसिक दबाव में रखा।

वहीं, जांच और सत्यापन के नाम पर पांच अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

6.8 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ
रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी राम प्रकाश हुर्रिया ने शिकायत में बताया कि 22 मई 2026 को उन्हें वॉट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विजय खन्ना बताते हुए खुद को दिल्ली के दरियागंज थाने का पुलिस अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके नाम से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है। केनरा बैंक के एक खाते से 6.8 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

Related Articles

Back to top button