वैभव सूर्यवंशी पर इंग्लैंड में लगा अनोखा नियम! टीम इंडिया के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे ड्रेसिंग रूम

नई दिल्‍ली। वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में हैं। उन्‍होंने घरेलू क्रिकेट के बाद आईपीएल 2026 में तहलका मचाया। श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव ने 29 गेंदों पर 94 रन कूट दिए थे। वैभव ने 11 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की थी। अब वैभव इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए तैयार हैं।

आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव को भारतीय स्‍क्वॉड में चुना गया है। बेलफास्‍ट में 26 जून को अगर वैभव को डेब्‍यू कैप मिलती है तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले भारतीय बन जाएंगे।

Related Articles

Back to top button