भारत आएंगी जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची, असम की बजाय नई दिल्ली में होगा India-Japan शिखर सम्मेलन

नई दिल्ली। अगले भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी अब असम के गुवाहाटी के बजाय नई दिल्ली में की जाएगी।

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के व्यस्त कार्यक्रम और यात्रा संबंधी व्यवस्थागत चुनौतियों के कारण यह फैसला लिया गया है। ताकाइची एक से तीन जुलाई तक भारत दौरे पर रहेंगी। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

नई दिल्ली में होगा भारत-जापान शिखर सम्मेलन
भारत ने शुरुआत में इस शिखर सम्मेलन को गुवाहाटी में आयोजित करने की तैयारी की थी। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास और भारत-जापान सहयोग में इस क्षेत्र की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करना था।

Related Articles

Back to top button