‘जब माओवादी हिंसा चरम पर थी, तब संविधान दिखाने वालों के हाथ कांप रहे थे’, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देश में दशकों से जारी माओवादी हिंसा को लेकर कांग्रेस, खासकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और कहा कि जो लोग अब संविधान दिखा रहे हैं, तब उनके हाथ कांप रहे थे।

पीएम ने कहा कि भारत न केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, बल्कि एक विश्वसनीय व भरोसेमंद वैश्विक शक्ति भी है। देश अगले 1,000 वर्षों का भविष्य गढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने रिपब्लिक समिट, 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने माओवाद-प्रभावित इलाकों को पिछड़ा क्षेत्र करार दिया था, लेकिन राजग सरकार ने उन इलाकों को बदलने की चुनौती स्वीकार की, वहां के लोगों को निराशा से बाहर निकलने में मदद की और उनमें तरक्की की उम्मीदें जगाईं।

Related Articles

Back to top button