सरकार के प्रमुख के रूप में PM Modi ने किए 24 साल पूरे, जनता का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के रूप में 24 वर्ष पूरे किए। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी शुरुआत को याद करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। मोदी जी ने बताया कि उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और राजनीतिक अस्थिरता के बीच गुजरात को सशक्त बनाने के लिए काम किया। उन्होंने अपनी माता हीराबेन की गरीबों के लिए काम करने की सीख को साझा किया।

PM Modi

इतने लंबे कार्यकाल में मिली चुनौतियों और उन्हें दूर करने के लिए उठाए कदमों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा – ”इन वर्षों में हर एक दिन, हर एक क्षण मैंने देशवासियों के जीवन को बेहतर करने और उनके विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का प्रयास किया है।”

Related Articles

Back to top button