दिल्ली सरकार के 200 ग्रेड-1 अधिकारियों को मिला सीनियर स्केल प्रमोशन, 25 साल का इंतजार हुआ खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फैसला लेते हुए ग्रेड-एक के योग्य 200 अधिकारियों को सीनियर स्केल (ग्रुप ‘ए’) के पद पर पदोन्नति (प्रमोशन) देने का आधिकारिक आदेश जारी किया है। यह निर्णय उपराज्यपाल (एलजी) द्वारा डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने के बाद लिया गया है।

आदेश के मुताबिक यह पदोन्नति पूरी तरह से दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित कुछ अदालती मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। यदि भविष्य में कोर्ट का फैसला इन अधिकारियों के खिलाफ आता है, तो उन्हें वापस उनके पुराने पद पर भेजा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button