एक जुलाई से पंजाब की महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये, तीन महीने का एक बार मिलेगा पैसा; CM मान का बड़ा एलान

फतेहगढ़ साहिब। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि ‘मांवां धीयां सत्कार योजना’ की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राज्य की हर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1 जुलाई को सीधे तीन महीने की सत्कार राशि जमा की जाएगी। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की माताओं और बहनों को 4500 रुपये, जबकि अन्य श्रेणियों की महिलाओं को 3000 दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा फतेहगढ़ साहिब के गांव चनार्थल कलां में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह सहायता तब तक जारी रहेगी जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में है। मान ने कहा कि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को अमीर नहीं बनाएगी, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें सम्मान, आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button