PM Kisan Yojana: आज आएगी 23वीं किस्त, PM मोदी 9.44 करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे 18 हजार 880 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Yojana) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों के लिए आज यानी शनिवार 20 जून 2026 का दिन खास रहने वाला है। केंद्र सरकार आज योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) जारी करेगी। इस किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 20 जून को ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।





