ऋषभ पंत की होगी घर वापसी, लेकिन करोड़ों का झेलेंगे नुकसान; दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने पर मिलेंगे कितने रुपए?

नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले होने वाले पहले बड़े ट्रेड के तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौटने की संभावना है। इसके बदले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को स्पिनर कुलदीप यादव मिल सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत को एलएसजी ने 2025 की मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, अब 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो सकते हैं। दोनों फ्रेंचाइजी इस सौदे की औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इसके बाद इस ट्रेड को बीसीसीआई की मंजूरी का इंतजार रहेगा।

Related Articles

Back to top button