नार्को-टेरर पर NIA का बड़ा एक्शन, अमृतसर में लश्कर के हैंडलर अंकुश कपूर की संपत्ति जब्त

अमृतसर। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने मंगलवार को अमृतसर स्थित होली सिटी के फेज एक में कोठी नंबर 33 को जब्त कर लिया है। यह घर आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा (पंजाब) में एक घर के एक अंकुश नाम के हैंडलर से जुड़ा है। पता चला है कि अंकुश इस समय जेल में बंद है और वह कई देशों में फैले हुए इंटरनेशनल नार्को-टेरर नेटवर्क का एक बड़ा हिस्सा था।

आरोप है कि यह संपत्ति आतंकी गतिविधियों और नशीले पदार्थों की कमाई से अर्जित की गई हैं। एनआइए ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह संपत्ति गिरफ्तार किेए जा चुके अंकुश कपूर के पिता के नाम पर है। अंकुश के इटली, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, थाईलैंड, यूएई और पाकिस्तान जैसे देशों में फैले नार्को-टेरर नेटवर्क का भारत में एक अहम हैंडलर था।

Related Articles

Back to top button