पीएम मोदी और ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात तय हो गई है। व्हाइट हाउस ने आज इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों नेताओं के बीच G7 शिखर सम्मेलन से इतर बुधवार को मुलाकात होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह लंबी यात्रा पर गए हैं। फ्रांस पहुंचने पर नीस में भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। अब इस यात्रा के दौरान G7 सम्मेलन के इतर ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button