क्या एक करोड़ पर थम जाएगी स्विट्जरलैंड की आबादी? जनसंख्या नियंत्रण कानून पर हो रही वोटिंग
बर्न। स्विट्जरलैंड इतिहास में पहली बार अपनी जनसंख्या पर औपचारिक सीमा लगाने के वोटिंग करा रहा है। यहां के लोग आबादी को 1 करोड़ (10 मिलियन) तक सीमित करने के प्रस्ताव पर वोट करेंगे।

दक्षिणपंथी स्विस पीपुल्स पार्टी (SVP) द्वारा पेश इस प्रस्ताव में साल 2050 तक देश की आबादी को 10 मिलियन (1 करोड़) तक सीमित करने की मांग की गई है।
जहां एक तरफ समर्थकों का मानना है कि बेकाबू आप्रवासन (Immigration) के कारण ट्रेनों में भीड़, महंगे मकान और बुनियादी ढांचे पर असहनीय दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार, व्यापार संगठनों और आलोचकों ने इसे बेतुका और खतरनाक कदम बताया है।
आलोचकों का तर्क है कि इस फैसले से देश में गंभीर लेबर शॉर्टेज (कामगारों की कमी) हो जाएगी और यूरोपीय संघ (EU) के साथ मुक्त आवागमन समझौता टूटने से स्विट्जरलैंड आर्थिक रूप से अलग-थलग पड़ सकता है। पूरे यूरोप की नजरें अब इस स्विस जनमत संग्रह पर टिकी हैं, जिसे देश का ‘ब्रेक्सिट मोमेंट’ कहा जा रहा है।




