यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली सरकार, सांसद और NGO ने 28 घाटों पर संभाली कमान; CM रेखा गुप्ता ने खुद उठाया कूड़ा
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का यमुना के घाटों को लेकर सफाई अभियान आज से शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित पूरी कैबिनेट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सभी सांसद और भाजपा नेताओं सहित 28 स्थान पर यमुना के घाटों की सफाई शुरू की गई है।

चुनावी वादा निभाने उतरी दिल्ली कैबिनेट
500 से अधिक एनजीओ के कार्यकर्ता और तमाम स्वयंसेवक इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता से इस कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। दिल्ली सरकार ने इस अभियान को यमुना सफाई यज्ञ -स्वच्छ यमुना मेरा कर्तव्य नाम दिया है।
सीएम ने गीता कॉलोनी के पास चलाया अभियान
इस अभियान के तहत सुबह 6:00 बजे विभिन्न स्थानों पर तमाम लोग पहुंचे, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी के पास सफाई अभियान चलाया और यमुना के किनारे कूड़ा करकट, घास, जलकुंभी निकालकर थैलों में डाली।




