शर्मनाक: महाराष्ट्र में सात हजार के कर्ज का ब्याज वसूलने के लिए महिला को वेश्यावृत्ति में धकेला, तीन लोगों पर मुकदमा
मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में महज सात हजार रुपये के कर्ज के ब्याज को वसूलने के लिए एक महिला को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने आर्थिक तंगी के कारण सात हजार रुपये कर्ज लिए थे। आरोपितों ने कथित तौर पर कर्ज पर बहुत ज़्यादा ब्याज वसूला और बाद में बकाया रकम वसूलने के लिए महिला को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। उससे एक होटल में भी काम करवाया।





